मराठी मुख्य सूची|आरती संग्रह|विविध आरती संग्रह|
श्री पितर आरती

श्री पितर आरती

देवीदेवतांची काव्यबद्ध स्तुती म्हणजेच आरती.The poem composed in praise of God is Aarti.


जय जय पितरजी महाराज,मैं शरण पड़यो हूँ थारी ।
शरण पड़यो हूँ थारी बाबा,शरण पड़यो हूँ थारी ॥
 
आप ही रक्षक आप ही दाता,आप ही खेवनहारे ।
मैं मूरख हूँ कछु नहि जाणू,आप ही हो रखवारे ॥
 
जय जय पितरजी महाराज ।
 
आप खड़े हैं हरदम हर घड़ी,करने मेरी रखवारी ।
हम सब जन हैं शरण आपकी,है ये अरज गुजारी ॥
 
जय जय पितरजी महाराज ।
 
देश और परदेश सब जगह,आप ही करो सहाई ।
काम पड़े पर नाम आपको,लगे बहुत सुखदाई ॥
 
जय जय पितरजी महाराज ।
 
भक्त सभी हैं शरण आपकी,अपने सहित परिवार ।
रक्षा करो आप ही सबकी,रटूँ मैं बारम्बार ॥
 
जय जय पितरजी महाराज ।

N/A

References : N/A
Last Updated : November 18, 2026

Comments | अभिप्राय

Comments written here will be public after appropriate moderation.
Like us on Facebook to send us a private message.
TOP