-
a पुष्कळ
-
पुष्कल n. (सू. इ.) एक इक्ष्वाकुवंशीय राजा, जो दशरथपुत्र भरत के दो पुत्रों में से कनिष्ठ था । इसकी माता का नाम मांडवी था [वायु.८८] ;[ब्रह्मांड.३.६३.१९०] ;[विष्णु.४.४७] ;[अग्नि११.७-८,९,११-१२] । पद्म पुराण के पातालखंड में, राम दाशरथि के अश्वमेध यज्ञ का विस्तृत वर्णन प्राप्त हैं, जिससे इसकी शूरता की प्रचीति मिलती है [पद्म. पा.१-६८] । राम दाशरथि ने कुल तीन अश्वमेध यज्ञ किये । उन तीनों यज्ञ के समय, अश्व की रक्षा करने का काम शत्रुघ्न के साथ पुष्कल ने ही निभाया था [पद्म.पा.१.११०] इस कार्य में अनेक राक्षस एवं वीरों से इसे सामना करना पडा । सुबाहुपुत्र दमन को इसने परास्त किया [पद्म.पा.२६] । चित्रांग के साथ हुए युद्ध में, लिसने उसका वध किया [पद्म. पा.२७] । विद्युन्माली एवं उग्रदंष्ट्र राक्षसों से इसका भीषण युद्ध हुआ [पद्म.पा.३४] । रुक्मांगद एवं वीरमणि से भी इसका युद्ध हुआ था [पद्म.पा४१-४६] । अंत में लव ने राम का अश्वमेधीय अश्व रोक करा इसे पराजित किया [पद्म. पा.६१] । वाल्मिकी रामायण के अनुसार, पुष्कल ने गांधार देश जीत कर, उस देश में पुष्कलावती अथवा पुष्कलावत नामक नगरी की स्थापना की, एवं उसे अपनी राजधानी बनायी [वा.रा.उ.१०१.११] । पद्म के अनुसर इसकी पत्नी का नाम कांतिमती था [पद्म.पा.६७] ।
-
पुष्कल [puṣkala] a. a. [पुष्-कलच् किच्च; पुष्कसिध्मा˚ लच् वा [Tv.] ]
-
a Much, many, abundant, copious.
Site Search
Input language: