-
मातलिः [mātaliḥ] N. N. of the charioteer of Indra. -Comp.
-
मातलि n. इंद्र का सारथि । इसकी पत्नी का नाम सुधर्मा था, जिससे इसे गोंमुख नामक पुत्र, गुणकेशी नामक कन्या उत्पन्न हुयी थी [म.उ.९५.१९-२०] । अपनी कन्या गुणकेशी के लिए सुयोग्य वर खोजने के लिए, यह नारद को साथ लेकर पाताल लोक गया था [म.उ.,९६.८] । वहॉं नागकुमार सुमुख के साथ इसने अपनी कन्या का विवाह तय किया, एवं नागराज आर्यक को अपने साथ ले कर, यह स्वर्गलोक में इंद्र के पास गया । वहॉं इंद्र से संमति से गुणकेशी एवं सुमुख का विवाह हुआ (गुणकेशी एवं सुमुख देखिये) । रामरावण युद्ध के समय, इन्द्र का रथ ले कर यह श्रीराम की सेवा में उपस्थित हुआ था । इसीके रथ में बैठ कर, श्रीराम ने रावण वध किया था [म.व.२७४.१३-२७] । पाण्डवों के वनवास के समय, यह इंद्र की आज्ञा से अर्जुन को स्वर्ग में ले जाने के लिए उपस्थित हुआ था [म.व.४३] ।
-
मातलि m. m.
N. of इन्द्र's charioteer, [MBh.] ; [Kāv. &c.]
-
-सारथिः an epithet of Indra.
Site Search
Input language: