-
बैल ; पोळ ; वसू .
-
ऋषभ n. (स्वा. प्रिय.) नाभि तथा मेरुदेवी का पुत्र । माता का नाम सुदेवी भी था [भा.२.७.१०] । राज नामक इंद्र ने इसे अपने कन्या जयंती दी थी तथा उससे इस राजा को सौ पुत्र हुये । उन में श्रेष्ठ भरत हैं । उन में से ८१ पुत्र कर्ममार्गाचरण करनेवाले ऋषि बने तथा कवि, हरि, अंतरिक्ष, प्रबुद्ध, पिप्पलायन, आविर्होत्र, द्रुमिल, चमस तथा करभाजन नामक नौ पुत्र ब्रह्मनिष्ठ थे । ऋषभदेव ने भरत, कुशावर्त, इलावर्त, ब्रह्मावर्त, मलय, केतु, भद्रसेन, इंद्रस्पृश्, विदर्भ तथा कीकट नाम से अपने अजनाभवर्ष के नौ खंड करके उन्हें अधिपति बनाया तथा अवशेष भाग का सार्वभौमत्व भरत को दिया । इसने प्रजा को धर्मानुकूल बनाकर पुत्रों को ब्रह्मविद्या का उपदेश दिया [भा.५.३-६] । बाल्यावस्था से ही ऋषभदेव के हस्तपादादि अवयवों पर वज्र, अंकुश, ध्वज इ. चिह्र दीखने लगे थे । इसका ऐश्वर्य देखकर इंद्र के मन में असूया उत्पन्न होने लगी तथा उसने उसके खंड में वर्षा करना बंद कर दिया । तब उसका कपट ऋषभदेव पहचाना तथा अपनी माया के प्रभाव से अपने अजनाभखंड में वर्षा कर दी । तदनंतर यह कर्मभूमि है ऐसा ख्याल कर ऋषभदेव ने प्रथम गुरुगृह में वास्तव्य किया । तदनंतर गृहस्थाश्रम का स्वीकार किया तथा शास्त्रोक्तविधि से यथासांग आचरण किया । यह आत्मविवेक से बर्ताव करता था । यह ब्राह्मणों में अपने पुत्रों को उद्देशित करके संसार को इसने ज्ञानोपदेश दिया । उस समय यह घर में ही विक्षिप्त के समान दिगंबर तथा अस्ताव्यस्त रहता था । तदनंतर इसने संन्यास लिया तथा ब्रह्मावर्त से बाहर निकला । लोग उसे कैसा भी उपसर्ग देते थे तब वह उन्ही ओर ध्यान न देकर वह स्वस्वरुपमें स्थिर रहता था । ऐसी आनन्दमय स्थिति में यह पृथ्वी पर घूमता था । देहत्याग की इच्छा से इसने मुँह में पत्थर पकडा तथा दक्षिण में कटक पर्वत के अरण्य में घूमते समय दानावल से ऋषभदेव शरीर दग्ध हो गया [भा.५.३-६] । स्वयं विरक्त हो कर वन में गया [मार्क ५०.४०] तथा अपना श्वासोच्छ्वास मिट्टी की इँट से बंद कर देहत्याग किया [विष्णु.२.१.३२] । यह भगवंत का आठवॉं अवतार था इसने परमहंस दीक्षा ली थी (भा.२.७.१०.अर्हत् देखिये) । इसका अनुयायी तथा नाती सुमति । इसके अनुयायी होने के कारण लोग सुमति दो देव मानने लगे ।
-
( संगीत ) ( शुद्ध ) सात स्वरांपैकीं दुसरा स्वर ; सा , रे , ग , पैकीं रे हा स्वर . स्वरसप्तक पहा . - वि . श्रेष्ठ . उ० पुरुषर्षभ . व्यथा न देती पुरुषा हे जया पुरुषर्षभा । - गीता २ . १५ . [ सं . ]
-
ऋषभः [ṛṣabhḥ] [ऋष्-अभक्; [Uṇ 3.123] ]
Site Search
Input language: