हिंदी सूची|हिंदी साहित्य|आरती|
आरती श्री वृषभानुसुता की ...

श्री राधा जी की आरती - आरती श्री वृषभानुसुता की ...

आरती हिन्दू उपासना की एक विधि है
Aarti, ãrti, arathi, or ãrati is a Hindu ritual


आरती श्री वृषभानुसुता की ।
मंजु मूर्ति मोहन ममताकी ॥ टेक ॥

त्रिविध तापयुत संसृति नाशिनि,
विमल विवेकविराग विकासिनि ।
पावन प्रभु पद प्रीति प्रकाशिनि,
सुन्दरतम छवि सुन्दरता की ॥
मुनि मन मोहन मोहन मोहनि,
मधुर मनोहर मूरती सोहनि ।
अविरलप्रेम अमिय रस दोहनि,
प्रिय अति सदा सखी ललिताकी ॥
संतत सेव्य सत मुनि जनकी,
आकर अमित दिव्यगुन गनकी,
आकर्षिणी कृष्ण तन मनकी,
अति अमूल्य सम्पति समता की ॥
कृष्णात्मिका, कृषण सहचारिणि,
चिन्मयवृन्दा विपिन विहारिणि ।
जगज्जननि जग दुःखनिवारिणि,
आदि अनादिशक्ति विभुताकी ॥

N/A

References : N/A
Last Updated : March 13, 2026

Comments | अभिप्राय

Comments written here will be public after appropriate moderation.
Like us on Facebook to send us a private message.
TOP