हिंदी सूची|हिंदी साहित्य|आरती|
श्लोक- या कुन्देन्दुतुषार...

श्री सरस्वती जी की आरती - श्लोक- या कुन्देन्दुतुषार...

आरती हिन्दू उपासना की एक विधि है
Aarti, ãrti, arathi, or ãrati is a Hindu ritual


श्लोक-
या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता,
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।
या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभि र्देवैः सदा वन्दिता,
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा ॥1॥
शुक्लां ब्रह्मविचार सार परमामाद्यां जगद्व्यापिनीं,
वीणापुस्तकधारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्।
हस्ते स्फटिकमालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्,
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्॥2॥

जय सरस्वती माता, जय जय हे सरस्वती माता ।
दगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥ जय सरस्वती माता

चंद्रवदनि पदमासिनी, घुति मंगलकारी ।
सोहें शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी ॥ जय सरस्वती माता

बायेँ कर में वीणा, दायें कर में माला ।
शीश मुकुट मणी सोहें, गल मोतियन माला ॥ जय सरस्वती माता

देवी शरण जो आयें, उनका उद्धार किया ।
पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया ॥ जय सरस्वती माता

विद्या ज्ञान प्रदायिनी, ज्ञान प्रकाश भरो ।
मोह और अज्ञान तिमिर का जग से नाश करो ॥ जय सरस्वती माता
धुप, दिप फल मेवा माँ स्वीकार करो ।
ज्ञानचक्षु दे माता, भव से उद्धार करो ॥ जय सरस्वती माता
माँ सरस्वती जी की आरती जो कोई नर गावें ।
हितकारी, सुखकारी ग्यान भक्ती पावें ॥ जय सरस्वती माता
सरस्वती माता, जय जय हे सरस्वती माता ।
सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥ जय सरस्वती माता3

N/A

References : N/A
Last Updated : March 13, 2026

Comments | अभिप्राय

Comments written here will be public after appropriate moderation.
Like us on Facebook to send us a private message.
TOP