-
साल्व n. एक प्राचीन लोकसमूह, जिसका निर्देश प्राचीन साहित्य में प्रायः सर्वत्र मत्स्य लोगों के साथ प्राप्त है । आधुनिक दक्षिण पंजाब एवं दक्षिण राजस्थान में अल्वार प्रदेश में ये लोग बसे हुए थे । इन लोगों का प्राचीनतम निर्देश गोपथ ब्राह्मण में प्रापत है, जहाँ इन्हें मत्स्य लोगों के साथ संबंधित किया गया है [गो. ब्रा. १.२.९] । पाणिनि के व्याकरण में भी इन लोगों का निर्देश प्राप्त है [पा. सू. ४.१.१७३, २.१३५] । महाभारत के अनुसार, ये लोग कुरुक्षेत्र के समीप बसे हुए थे, एवं इनकी राजधानी शाल्वपुर (सौभगणनगर) नगर में थी । भारतीय युद्ध में ये लोग मत्स्य, केकय, अंबष्ठ, त्रिगर्त आदि लोगों के साथ कौरवपक्ष में शामिल थे, एवं इनकी गणना भीष्म के सैन्य में की जाती थी । इन लोगों के समूह में निम्नलिखित लोग शामिल थेः-- १. उदुंबर; २. तिलखल; ३. मद्रक; ४. युगंधर; ५. भूलिंग; ६. शरदण्ड (काशिका)
-
साल्वः [sālvḥ] 1 N. of a country, or its inhabitants (pl. in this sense).
-
N. N. of a demon slain by Viṣṇu.-Comp.
-
-हन् m. m. an epithet of Viṣṇu.
Site Search
Input language: