-
बभ्रुवाहन n. मणिपुरनरेश चित्रवाहन की पुत्री चित्रांगदा के गर्भ से अर्जुनद्वारा उत्पन्न एक शूरवीर शासक [म.आ.२०७.२१-२३] । चित्रवाहन ने अर्जुन को अपनी कन्या देने से पूर्व वह शर्त रक्खी थी कि, ‘इसके गर्भ से जो भी पुत्र होगा, वह यही रह कर इस कुलपरम्परा का प्रवर्तक होगा । इस कन्या के विवाह का यही शुल्क आपको देना होगा ।’ ‘तथास्तु’ कह कर अर्जुन ने वैसा ही करने की प्रतिज्ञा की ।
-
बभ्रुवाहन n. चित्रांगदा के पुत्र हो जाने पर उसक नाम बभ्रुवाहन रख्खा गया । उसे देख कर अर्जुन ने राजा चित्रवाहन से कहा---‘महाराज! इस बभ्रुवाहन को आप चित्रांगदा के शुल्क के रुप में ग्रहण किजिये, जिससे मैं आप के ऋण से मुक्त हो जाऊँ ’। इस प्रकार बभ्रुवाहन धर्मतः चित्रवाहन का पुत्र माना गया [म.आ.२०६.२४-२६] । चित्रवाहन राजा उसी प्रभंजन राजा का वंशज था, जिसने पुत्र न होने पर शंकर की तपस्या कर पुत्रप्राप्ति के लिये वर प्राप्त किया था (प्रभंजन देखिये) । चित्रवाहन के उपरांत यह मणिपूर राज्य का अधिकारी बना, जिसकी राजधानी मणलूरपूर थी [म.आ.३.८१] ; परि. १, क्र.११२ । युधिष्ठिर के राजसूर्य यज्ञ के समय, इसने सहदेव को करभार दिया था [म.स.परि.१] ;[क्र.१५. पंक्ति ७३] ।
-
बभ्रुवाहन n. युधिष्ठिर द्वारा किये गये अश्वमेध के अश्व के साथ, घूमता घूमता अर्जुन इसके राज्य में आया था । इसने यज्ञ का अश्व देख कर उसे अपने अधिकार में कर लिया । पर जैसेहि इसे पता चला कि, यह मेरे पिता का ही अश्व है, इसने अश्व को धनधान्य तथा द्रव्यादि के साथ अर्जुन के पास लौटा दिया । अर्जुन ने बभ्रुवाहन के इस कार्य की कटु आलोचना की, तथ इसकी निर्बलता तथा असहाय स्थिति पर शोक प्रकट करते हुए इसके द्वारा दिये गये द्रव्यादि को लौटा दिया । अर्जुन के व्यंग वचनों को सुन कर, इसने अपने मंत्री सुबुद्धि के साथ यज्ञ के अश्व को पकड कर नगर भेज दिया, तथा अपने सेनापति सुमति के साथ ससैन्य अर्जुन पर धावा बोल दिया । इस युद्ध में बभ्रुवाहन ने अपने अभूतपूर्व शौर्य का प्रदर्शन किया, तथा अर्जुन को रण में परास्त कर उसका वध किया । इसी युद्ध में कर्णपुत्र वृषकेतु का भी इसने वध किया [जै.अ.३७] । विजयोल्लास में निमग्न बभ्रुवाहन राजधानी वापस लौटा, तथा अपनी वीरता की कहानी के साथ अर्जुन की मृत्यु का समाचार इसने चित्रांगदा को कह सुनाया । यह समाचार सुनते ही, इसके मॉं शोक में विलाप करती हुयी पति के शव के साथ सती होने को तत्पर हुयी । इस प्रतिक्रिया को देख कर, अपनी माता-पिता का हत्यारा अपने को मान कर, यह स्वयं ही आत्महत्या के लिये प्रस्तुत हुआ ।
-
बभ्रु—वाहन m. m.
N. of a son of अर्जुन, king of महोदय, [MBh.] ; [Pur.]
Site Search
Input language: